हर साल 25 सितंबर को नीम करोली बाबा के आश्रम में महासमाधि भंडारा उत्सव मनाया जाता है। वहीं, हाल ही में नीम करोली बाबा पर रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। इस फिल्म को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। यही कारण है कि बाबा की महिमा को जानने के लिए भारी संख्या में भक्त वृंदावन स्थित नीम करोली आश्रम पहुंच रहे हैं।हनुमान जी के परम भक्त थे नीम करोली बाबाजानकारी के लिए बता दें कि नीम करोली बाबा ने वृंदावन को अपनी साधना का केंद्र बनाया था और परिक्रमा मार्ग पर ही उन्होंने समाधि ली थी।