गणेश चतुर्थी का त्योहार सोमवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हाथरस शहर और गांवों के घर-घर में श्रद्धालुओं ने एक से 11 दिन तक पूजन के लिए भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कीं। शाम को मंदिरों में छप्पन भोग, फूल बंगला और भव्य शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी।मंदिरों में भगवान गणेश के अभिषेक, चोला अर्पण और महाआरती का आयोजन हुआ। कई मंदिरों में सवा क्विंटल लड्डुओं का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया। तरफरा रोड, घंटाघर, होली वाली गली और सीकनापान गली स्थित गणेश मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। होली वाली गली स्थित चमत्कारी गणेश मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष कूलवाल, महामंत्री श्याम वर्मा, कोषाध्यक्ष संजू भगत, प्रशांत वर्मा, रवि वर्मा और प्रधान सलाहकार आशीष सेंगर का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *