हरिद्वार। दिव्यांगजनों की राष्ट्रव्यापी संस्था समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) आगामी 2027 के अर्धकुंभ के दौरान 45 दिन का नेत्रकुंभ महायज्ञ आयोजित करेगा। इसमें लाखों लोगों को निशुल्क नेत्र ऑपरेशन, चश्मा और दवाइयां देने की योजना है।
इस संबंध में बुधवार को सक्षम की बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संदीप अरोड़ा ने की। इसमें उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री देवेंद्र ने कहा कि नेत्रकुंभ में सेवा देना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने इसे सिर्फ चिकित्सा शिविर नहीं, बल्कि लोगों को अंधत्व से बचाने का महायज्ञ बताया। देवेंद्र ने कहा कि सक्षम का ध्येय सेवा, समर्पण और सामर्थ्य है। इस महायज्ञ में सक्षम के कार्यकर्ता देशभर से आकर स्वयंसेवक बनेंगे।

हरिद्वार के कार्यकर्ताओं को भी इसमें बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। प्रांत अध्यक्ष प्रबंध प्रमुख नेत्रकुंभ ललित पंत ने बताया कि दिव्य नेत्रकुंभ में दो लाख लोगों के इलाज का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होगी। बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर ही सेवा देने की घोषणा की। इस दौरान प्रांत युवा प्रमुख कमल पंत, जिला महिला प्रमुख सीमा चौहान, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय वर्मा, जिला सह सचिव आरती मेहता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand