इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक ही दिन मनाई जा रही है। हरतालिका तीज पर महिलाओं के विशेष पूजन के लिए उज्जैन के पुराने शहर स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर के पट रविवार रात 12 बजे खोले गए। इसके बाद से बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजन का सिलसिला शुरू हो गया, जो 24 घंटे चलेगा। सोमवार रात 12 बजे मंदिर के पट बंद किए जाएंगे .हरतालिका तीज पर विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित युवतियां मनचाहे वर की कामना के लिए व्रत करती हैं। मंदिर में पहुंच रहीं महिलाएं शिव-पार्वती का पूजन कर कथा श्रवण कर रही हैं। देर रात से ही महिलाएं सज-धजकर लंबी कतारों में दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *