Uttar Praesh News: वृंदावन के कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे.बताया जा रहा है कि आश्रम के लोग उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand