राम मंदिर चढ़ावा चोरी में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। चार जून को सबसे पहले मामले के संज्ञान में आने का जिक्र किया गया है। चढ़ावा चोरी में 67 लोग शामिल थे। जब मामला खुला तो चंपत राय को बाथरूम में मिले 2.25 लाख रुपये का वीडियो भेजा गया था।

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की रकम की गिनती के दौरान कथित चोरी का मामला अब बड़े नेटवर्क की ओर इशारा कर रहा है। चार्जशीट में दर्ज बयानों के मुताबिक, गणना कक्ष में कई दिनों से चोरी किए जाने की बात सामने आई थी और इसमें 67 लड़कों के शामिल होने का जिक्र है। मामला उस समय सामने आया, जब निगरानी के दौरान एक गणना कर्मी को नोटों की गड्डी हटाते देखे जाने के बाद चेकिंग शुरू हुई। इसी दौरान कथित तौर पर रकम बाथरूम में छिपा दी गई। तलाशी में वहां से 2.25 लाख रुपये बरामद हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *