बरसाना (मथुरा)। राधाष्टमी 19 सितंबर की है, इसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार को बैठक कर इसे लेकर मंथन किया। श्रद्धालुओं का राधारानी मंदिर में प्रवेश दो द्वारों से दिया जाएगा। मंगला आरती में जाने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के पास बनाए जाएंगे।पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई बैठक में डीएम सीपी सिंह ने कहा कि इस बार 25 लाख श्रद्धालुओं के राधाष्टमी पर बरसाना आने की संभावना है। जो श्रद्धालु आएंगे, उन्हें लाडो द्वार व हमारो प्यारो बरसाना द्वार से प्रवेश दिया जाएगा।मंगला आरती के लिए 500 स्थानीय श्रद्धालुओं के पास प्रशासन बनाएगाडीएम ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को सीढ़ियों की तरफ भेजा जाएगा। उन्होंने 15 सितंबर तक सभी विभागों को अपनी तैयारियां करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी ने स्थानीय लोगों को राधारानी के जन्म के दर्शन न होने का मुद्दा उठाया। डीएम ने आश्वासन दिया कि इस बार स्थानीय लोगों को भी जन्म के दर्शन होंगे, लेकिन उसके लिए उनके पास बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *