वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावा को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने मंदिर में सोमवार को सूचना बोर्ड लगवाए। इसमें लिखा है कि श्रद्धालु यहां बनाई गई पेटिका में दान डालें या फिर ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए भी दान कर सकते हैं। जो भी वस्तुएं श्रद्धालु ठाकुर जी को अर्पित करना चाहते हैं, उन्हें कार्यालय में जमा करके उसकी रसीद प्राप्त कर लें।ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में चढ़ावे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पिछले दिनों दाखिल हलफनामे में कहा था कि सेवायतों के सहयोग के लिए तैनात भंडारी श्रद्धालुओं को चढ़ावा नहीं चढ़ाने देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand