श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरू हो गए हैं। सोमवार को पहले दिन श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिखा। आगे पढ़ें पूरी खबर…

Ram Mandir Darshan begins all temples within complex including Shri Ram Janmabhoomi

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर समेत राम जन्मभूमि परिसर के सभी मंदिरों, मंडपों और उपासना स्थलों में सोमवार से दर्शन प्रारंभ हो गए। अब श्रद्धालु निर्धारित पास व्यवस्था के माध्यम से परिसर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे।

ट्रस्ट की ओर से तय संख्या के अनुसार, श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सुरक्षा मानकों का पालन हो सके। इसके लिए श्रद्धालुओं को पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत पास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

परिसर में दर्शन शुरू होने से रामभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालु मुख्य श्रीराम लला के दर्शन के साथ-साथ परिसर में बने अन्य मंदिरों और मंडपों में भी पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वहीं परिषद के उप मंदिरों में दर्शन शुरू होने के बाद श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand