ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा 30 मई 2026 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति का आगमन होता है। शास्त्रों के अनुसार, अधिकमास पूर्णिमा हर 3 साल में सिर्फ एक बार पड़ती है। इसलिए इस दिन किए गए शुभ कार्य कई गुना फल प्रदान करते हैं। माना जाता है कि, इस शुभ दिन चंद्र देव की पूजा कर उन्हें अर्घ्य अर्पित करना भी बेहद शुभ माना गया है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।
ज्येष्ठ अधिक मास 2026
- ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 30 मई 2026, शनिवार, प्रातः 11:57 बजे से
- ज्येष्ठ अधिक मास पूर्णिमा तिथि समाप्त-31 मई 2026, रविवार ,दोपहर 02:14 बजे तक
- ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा 30 मई 2026, शनिवार को मान्य रहेगी।
- स्नान-दान की अधिक पूर्णिमा 31 मई 2026, रविवार के दिन रहेगी।
- चंद्रोदय समय: सायं 07:36 बजे