Dev Deepawali: Ghats aglow with lamps, sky illuminated by fireworks, and a massive turnout of the faithful

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को संगम नगरी में देव दीपावली का पर्व मनाया गया। गंगा-यमुना के तट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। संगम नोज, अरैल, बलुआघाट, बरगदघाट और दशाश्वमेध घाट समेत विभिन्न घाटों पर दीपदान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

शाम होते ही घाटों पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। कहीं मां गंगा और मां यमुना की आरती हुई तो कहीं भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आतिशबाजी ने उत्सव की छटा बिखेरी। लोगों ने परिवार के साथ घाटों पर पहुंचकर दीप जलाए और सुख-समृद्धि की कामना की।

जिला प्रशासन व प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से संगम क्षेत्र में देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। संगम नोज सहित अन्य घाटों पर पांच लाख दीप जलाए गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना, न्यायमूर्ति मदन पाल सिंह, पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा और मेला अधिकारी ऋषिराज समेत अन्य अधिकारियों ने मां त्रिवेणी की आरती की और दीपदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand