Performing one's duties selflessly is true devotion.

रेवाड़ी। वीर भगतसिंह युवा दल के तत्वाधान में राम काज किए बिना मोहे कहा विश्राम भक्ति कार्यक्रम का आयोजन आशियाना वृद्धाश्रम में किया गया। इसमें आशियाना वृद्धाश्रम के अध्यक्ष दिनेश राजपाल और युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि भगवान हनुमान जी का जीवन समर्पण, शक्ति और निष्ठा का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि रामायण में हनुमान जी का चरित्र हमें यह प्रेरणा देता है कि बिना स्वार्थ के अपने कर्तव्यों का पालन करना ही सच्ची भक्ति है। इस अवसर पर रामायण प्रसंगों का सुंदर वर्णन किया गया। इसमें बताया गया कि हनुमान जी ने माता सीता की खोज में लंका की ओर प्रस्थान किया और समुद्र पार करने के दौरान कई परीक्षाओं का सामना किया।

जामवंत द्वारा उनकी शक्तियों का स्मरण कराए जाने के बाद उन्होंने विशाल रूप धारण किया और समुद्र लांघने का संकल्प लिया। इसी दौरान उन्होंने दृढ़ता से कहा कि राम काज किए बिना मोहे कहा विश्राम कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा।

कार्यक्रम में सोनिया पोपली ने भजन प्रस्तुत किया। रामायण बने न श्रीराम के बिना और वीर हनुमाना अति बलवाना भजनों पर उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर और नृत्य कर आनंद लिया।
इस मौके पर उपप्रधान हेमंत ग्रोवर, सुदर्शन मेहंदीरता, निशा सीकरी, सोनिया कपूर, कुलदीप सोनी, डॉ. देवेन्द्र, प्रेम अरोड़ा, खुशी राम सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में ऐसे सांस्कृतिक और भक्ति आधारित आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand