The Bavan Mandir transformed into a divine realm of flowers

अयोध्या। स्वर्गद्वार स्थित प्राचीन बावन मंदिर बृहस्पतिवार की रात मानो पुष्पों के दिव्य लोक में परिवर्तित हो गया। अवसर था ज्येष्ठ माह की एकादशी पर आयोजित फूल बंगला झांकी महोत्सव का, जहां रंग-बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित युगल विग्रह के दर्शन कर श्रद्धालु भक्ति और सौंदर्य के अद्भुत संगम में डूबते रहे।

गुलाब, चमेली, गेंदा और रजनीगंधा की मनोहारी सज्जा से सजी झांकी ऐसी प्रतीत हो रही थी। मंदिर परिसर में फूलों की सुगंध और भक्ति संगीत की मधुर लहरियां वातावरण को अलौकिक बना रही थीं। पीठाधीश्वर महंत वैदेहीबल्लभ शरण के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में भजन-संध्या ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा। गायकों ने फूल बंगला विराजे अवध रसिया… और फूलों में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी…जैसे भक्तिमय पदों की प्रस्तुति देकर वातावरण को रस और भाव से सराबोर कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर भक्तिरस में डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand