तुलसी मानस मंदिर रामायण प्रचार समिति में संत समाज की एक बैठक आयोजित की गई। संतों ने कहा कि 24 जून को ऋषिकेश से पांच दिवसीय गोमुख संकल्प यात्रा निकलेगी। महंत रवि प्रपन्नाचार्य ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन जन चेतना अभियान के तहत गोमुख संकल्प यात्रा 24 जून को सुबह गंगा पूजन कर कृष्ण कुंज आश्रम मायाकुंड से रवाना होगी। कई संस्थाएं यात्रा में शामिल होंगे। जगतगुरु उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की अध्यक्षता और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यात्रा का श्रीगणेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गोमुख संकल्प यात्रा के विभिन्न पड़ाव में पर्यावरण संरक्षण के साथ पौधरोपण और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के विभिन्न पड़ाव में पौधरोपण जागरूकता अभियान के साथ जनमानस को कपड़े के थैले वितरित किए जाएंगे। यात्रा ऋषिकेश से उत्तरकाशी, गंगोत्री, गोमुख, तपोवन से होते हुए मुनि की रेती स्थित शत्रुघ्न घाट और राम तपस्थली में समापन किया जाएगा। इस अवसर पर आलोक हरि महाराज, मानवेंद्र ब्रह्मचारी, गोपाल बाबा, स्वतंत्रता चैतन्य, शंकरी चैतन्य, रामाबल्लभ भट्ट, योगाचार्य नवीन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand