रंगभरी एकादशी पर मां विंध्यवासिनी दरबार में भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। बुधवार की सुबह से भक्तों की कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन- पूजन कर आशीर्वाद लिया।

Rangbhari Ekadashi 2024 Devotees worshiped in Maa Vindhyavasini temple

रंगभरी एकादशी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में दर्शन पूजन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। माता दरबार में दर्शन पूजन कर श्रद्धालु निहाल हो गए। भोर से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। सभी गलियों में श्रद्धालु लाइन में लगकर गर्भगृह तक पहुंचे। सुबह से मंदिर परिसर में घंट घड़ियाल बजते रहे। जयकारों से विंध्याचल क्षेत्र गुंजायमान रहा। भक्तों ने मां का दर्शन- पूजन करने के बाद तस्वीरें भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand