प्रथम तल में ही राम दरबार की स्थापना की जानी है। उन्होंने सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही राममंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ रहा है।
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र का कहना है कि राममंदिर का प्रथम तल इसी साल नवंबर तक तैयार जाएगा। प्रथम तल में ही राम दरबार की स्थापना की जानी है। उन्होंने सर्किट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही राममंदिर निर्माण का कार्य आगे बढ़ रहा है। मिश्र ने कहा कि बैठक में निर्माण कार्य की समीक्षा की गई। विशेष रूप से मंदिर परकोटा व अन्य निर्माण कार्य जो सुविधाओं के लिए जारी हैं, उसकी समीक्षा की गई। निर्माण कार्य करने की जो समय सीमा बनाई गई है, उसके अनुसार ही परिणाम आएंगे। मंदिर का प्रथम व द्वितीय तल का निर्माण जल्द पूर्ण किया जाए इस पर जोर है। विशेष रूप में प्रथम तल जहां राजाराम का दरबार होगा, वह नवंबर तक पूर्ण हो जाएगा।