लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के आवासीय परिसर में रविवार को 24 कुंडीय महायज्ञ की शुरुआत की गई। इसके पहले महिलाओं, पुरुषों ने पीला वस्त्र धारण करके कलश यात्रा निकाली। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया और उनके लिए जलपान की व्यवस्था की पहले दिन सुबह करीब नौ बजे 108 कलशों की पूजा की गई। इसमें आरेडिका के महाप्रबंधक आरएन तिवारी सपत्नीक सम्मिलित हुए। इसके बाद कार्यक्रम स्थल फुटबॉल परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। करीब छह किमी. भ्रमण करने के बाद यात्रा वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां पर कलश की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक वीवी सिंह ने कार्यक्रम संपन्न कराया व संचालन प्रेमा सिंह ने किया।
पूजा के बाद शुरू हुआ जप
रायबरेली। चंदापुर कोठी में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को ओम नम: शिवाय का जप शुरू हुआ। इसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह पूजा-अर्चना के बाद जप शुरू हुआ। इसका समापन सोमवार को होगा।