धर्मनगरी रामधुन से गूंज रही है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पूर्व धर्मनगरी में शोभायात्राओं की धूम रही। पूरे दिन भजन-कीर्तन हुआ और शाम होते ही दीपोत्सव के प्रकाश से शहर जगमग हो उठा।गंगा घाटों को सजाने के लिए स्वयंसेवी संस्थाएं, समितियां तथा आसपास के लोग जुटे हुए हैं। शहर के चौक और चौराहे सजाए गए। गली मोहल्ले और कॉलोनियों ने भगवा रंग अपना लिया। अखाड़े, आश्रम, मठ और मंदिरों में ऐसा माहौल बन चुका है कि जैसे प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम इन्हीं मंदिरों में होना है। विकास कॉलोनी, भेल सेक्टर तीन, चार और पांच में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिला, पुरुष, बूढ़े, जवान और बच्चों ने शिरकत की। श्री योग अनुभव आश्रम में भजन कीर्तन के साथ दीपोत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand