उज्जैन में अति दुर्लभ सहस्त्र चंडी नवकुंडीय यज्ञ हो रहा है। इस यज्ञ को 80 ब्राह्मण कर रहे हैं। इसमें पांच लाख से अधिक आहुतियां दी जाएंगी।

Sahastra Chandi Navkundiya Yagya Very rare Navkundiya Yagya is happening in Ujjain

उज्जैन के राम जानकी मंदिर खाकी अखाड़ा मंगलनाथ रोड खाक चौक पर आयोजित सहस्त्र चंडी नवकुंडीय यज्ञ में नौ दिन में दुर्गा सप्तशती के 1000 पाठ होंगे। यहां 80 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ किया जा रहा है, जिसमें पांच लाख से अधिक आहुतियां डाली जाएंगी। ज्योतिषाचार्य पंडित चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि सहस्त्र चंडी यज्ञ का विशेष महत्व है। वहीं यज्ञ शाला की परिक्रमा का भी विशेष महत्व है। दूर-दूर से लोग यज्ञ दर्शन एवं यज्ञशाला की परिक्रमा करने हेतु आ रहे हैं। यज्ञशाला की परिक्रमा करने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand