हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभकर्ता और विघ्नहर्ता माना जाता है। चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
प्रत्येक माह में दो चतुर्थी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी जिसे संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, वहीं दूसरी शुक्ल पक्ष की चतुर्थी जिसे विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। दोनों चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को शुभकर्ता और विघ्नहर्ता माना जाता है। चतुर्थी तिथि पर गणेश जी की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।पंचांग के अनुसार पौष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 14 जनवरी 2024 की सुबह 7 बजकर 59 मिनट से हो रही है। इसका समापन 15 जनवरी 2024 को सुबह 7 बजकर 59 मिनट पर होगा। ऐसे में साल 2024 की पहली विनायक चतुर्थी 14 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।