अंबाला सिटी। शहर में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ सामाजिक संगठन की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। कार्यक्रम में रविदास समाज की सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। गुरु रविदास के विचार और शिक्षाओं का समाज में प्रचार प्रसार और विस्तार करने बारे गहन चर्चा हुई।
हरियाणा के प्रत्येक जिला में संगठन का काम हर गांव और घर तक पहुंचाने को लेकर योजनाएं बनाई गई। नए पदाधिकारी को संगठन से जोड़ने का काम करने को कहा गया। इस अवसर पर गुरु रविदास के जीवन की मुख्य घटनाओं से संबंधित एक कैलेंडर भी जारी किया गया। मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल द्वारा कुरुक्षेत्र में श्री गुरु रविदास स्मारक बनाए जाने की घोषणा का स्वागत करते हुए उनका धन्यवाद किया।