रात करीब 3 बजे पंचकूला से कालका की तरफ एक तेज रफ्तार कार जा रही थी। जैसे ही कार चंडीमंदिर टोल टैक्स के समीप पहुची तभी आगे चल रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पिछले दोनों टायर निकल गए।

पंचकूला में कालका शिमला हाईवे पर रात करीब 3 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद कार में आग लग गई जिससे चालक जिंदा जल गया। चालक के साथ बैठी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। मृतक की पहचान मुकुल निवासी सेक्टर 32 चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रात करीब 3 बजे पंचकूला से कालका की तरफ एक तेज रफ्तार कार जा रही थी। जैसे ही कार चंडीमंदिर टोल टैक्स के समीप पहुची तभी आगे चल रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पिछले दोनों टायर निकल गए और कार में युवक फंस गया। उसी दौरान कार में आग लग गई।
सूचना पाते ही नेशनल हाईवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से युवक को बाहर निकला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती को उपचार के लिए पीसीआर के द्वारा सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने युवती की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।