जिला परिषद वार्ड 14 के उपचुनाव मंगलवार काे हुअा। क्षेत्र में सिर्फ 35 फ़ीसदी लोगों ने वोट डाले। सदस्य के लिए कांग्रेस से संगीता जाट, भाजपा से लादी देवी जाट व आरएलपी से उदी देवी जाट के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया। अति संवेदनशील मतदान केंद्र गेंदलिया व बड़लियास में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात रहा। गंगापुर उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका को प्रभारी लगाया गया।

भाजपा की ओर से मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, कोटड़ी प्रधान करण सिंह, उप प्रधान कैलाश सुथार तथा कांग्रेस की ओर से नीरज गुर्जर, पूर्व प्रधान विजय सिंह राणावत, पंचायत समिति सदस्य भंवर गुर्जर, आमां सरपंच गोपाल सुवालका कमान संभाले रहे। यह सीट पहले भाजपा के पास थी। जिला परिषद सदस्य शीला देवी जाट के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

जिला परिषद के वार्ड 14 के लिए मंगलवार को उप चुनाव हुआ। जिला परिषद सदस्य का निधन होने से उप चुनाव कराया गया। कुल वोटर 4243 थे। 1349 ने ही वोट डाले।

धनोप | पंचायत समिति सदस्य वार्ड 3 के उपचुनाव में मंगलवार को ढोकलिया, कनेछन खुर्द व आमली कालू सिंह के मतदाताओं ने मतदान किया। दो बूथ कनेछन खुर्द व एक बूथ नई राज्यास में था। राज्यास बूथ पर 44%, कनेच्छन खुर्द बूथ पर 61% व ढोलकिया बूथ पर 55% मतदान हुआ। सांवरलाल गुर्जर भाजपा से व मदन लाल कुमावत कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

फूलिया कलां भाजपा मंडल अध्यक्ष उदयलाल सिरोठा धनोप व कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कुमावत पनोतिया ने तीनों मतदान केंद्रों का जायजा लिया। किसान मोर्चा मंडल महामंत्री रामलाल गुर्जर ने दिव्यांग को वोट डलवा कर वापस घर छोड़ा। फूलिया कला उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, नायब तहसीलदार सत्यनारायण लौहार, फूलिया कला थाना अधिकारी रामपाल विश्नोई आदि मौजूद रहे।​​​​​​​

जिला परिषद के वार्ड 14 के सवाईपुर, बनकाखेड़ा, बड़ला, आकोला, गेगाका खेड़ा, बड़लियास, सुठेपा, गेंदलिया, आमा में मंगलवार को उपचुनाव हुआ। कोटड़ी प्रधान करण सिंह बेलवा, उप जिला प्रमुख शंकर गुर्जर, पूर्व उप प्रधान बृजराज उपाध्याय मौजूद रहे। आकोला में 38 प्रतिशत व सवाईपुर में 61 प्रतिशत मतदान हुआ। गेगा का खेड़ा गांव में महज 27 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand