चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख और 2025 में पूरे यात्रा काल में 51 लाख श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई थी।

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा शीतकाल के लिए स्थगित हो गई है। चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष यमुनोत्री धाम में 8,84,841, गंगोत्री में 10,07,177, केदारनाथ धाम में 19,33,138 और बदरीनाथ धाम में 23,39,772 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, हेमकुंड साहिब में 3,90,696 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। इस तरह पांचों प्रमुख तीर्थस्थलों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 65,55,624 रही।

इस वर्ष यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप की ओर से यात्रियों के पंजीकरण, सत्यापन, मार्गदर्शन, सूचना व सहायता के साथ ही विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाई गई। प्रशासन, पर्यटन, पुलिस, यातायात पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, विद्युत, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, नगर निकायों और अन्य संबंधित विभागों ने भी यात्रा व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand