हरिद्वार। माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी समारोह के दूसरे चरण की तैयारियां देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री शैलदीदी ने साधना स्थली और माता भगवती भोजनालय का शुभारंभ किया। यह आयोजन 21 और 22 नवंबर को होगा। इसमें दलनायक चिन्मय पण्ड्या, शांतिकुंज महिला मंडल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या और व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शांतिकुंज और देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। साधना स्थली में परिजनों को सामूहिक साधना और आत्मचिंतन का अवसर मिलेगा। यह स्थली समारोह के समापन तक सूर्योदय से सूर्यास्त तक चलेगी। माता भगवती भोजनालय में देश-विदेश से आने वाले गायत्री परिजनों के भोजन की व्यवस्था है। समारोह की तैयारियों में शांतिकुंज के कार्यकर्ता सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों गायत्री परिवार के कार्यकर्ता जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand