हरियाणा के पंचकूला में नवरात्रि के दूसरे दिन माता मनसा देवी, कालका स्थित काली माता मंदिर और चंडी माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। रिपोर्ट के अनुसार, तीनों मंदिरों में कुल 49 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। मंदिरों में कुल 36.64 लाख रुपये से ज्यादा का चढ़ावा भी प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।