आज 13 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जा रही है। भक्त माता रानी को फूल, फल, चुनरी और मिठाई अर्पित कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां चंद्रघंटा साहस, शक्ति और शांति की प्रतीक हैं। देशभर में श्रद्धालु माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।