उत्तर प्रदेश में शारदीय नवरात्र के अवसर पर 24 जिलों के 26 मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की घोषणा की गई है। इन कार्यक्रमों में देवी भजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ शामिल होगा। आयोजन 17, 18 और 19 अक्टूबर को क्रमशः सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर पर प्रस्तावित हैं। इसका उद्देश्य धार्मिक परंपराओं के साथ महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश देना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *