बिहार के भागलपुर स्थित बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में विशेष पूजा हुई।बुधवार सुबह करीब पांच बजे सरकारी पूजा संपन्न कराई गई।भगवान शिव का गंगाजल, फूल-फल और पंचामृत से अभिषेक हुआ।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न हुई।अनुष्ठान महंत शिवनारायण गिरि के सानिध्य में हुआ।पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए।पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।