प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तैयार हो रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में जल्द ही क्रिकेट का रोमांच देखने को मिल सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वाराणसी के गंजारी में बन रहा यह स्टेडियम अगले साल जनवरी से मार्च के बीच होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL) के मुकाबलों की मेजबानी करेगा।बुधवार को हुई डब्ल्यूपीएल संचालन परिषद की बैठक में अगले सत्र के लिए वाराणसी के अलावा मुंबई के सीसीआई और वडोदरा को आयोजन स्थलों के रूप में चिन्हित किया गया है। बीसीसीआई सूत्रों के मुताबिक, स्टेडियम के पूरी तरह तैयार होने के बाद सबसे पहले अक्टूबर-नवंबर में वहां रणजी ट्रॉफी का मुकाबला कराया जा सकता है।विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंLATESTबीएचयू में शुरू होगा कैडेवरिक ट्रांसप्लांट, ब्रेन डेड मरीजों80 के दशक की फोटो बनाने के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते! यूपी में होमगार्ड भर्ती के दौरान दूसरे दिन भी बिगड़ी दर्जनोंप्रतापगढ़: 109 फर्जी फर्मों से 42.65 करोड़ की साइबर ठगी, वारनाबालिग रेप पीड़िता के गर्भपात पर हाई कोर्ट सख्त, CMO प्रयागओडिशा के कई जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे लोग, हादसोंयूनिटेक घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ईडी और दिल्ली पुलजम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठमोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: EPF कर्मचारियों के लिए अधिकतम वेविचार: मोदी युग का मूल संदेशबीएचयू में शुरू होगा कैडेवरिक ट्रांसप्लांट, ब्रेन डेड मरीजों80 के दशक की फोटो बनाने के चक्कर में खाली हो रहे बैंक खाते! यूपी में होमगार्ड भर्ती के दौरान दूसरे दिन भी बिगड़ी दर्जनोंप्रतापगढ़: 109 फर्जी फर्मों से 42.65 करोड़ की साइबर ठगी, वारनाबालिग रेप पीड़िता के गर्भपात पर हाई कोर्ट सख्त, CMO प्रयागओडिशा के कई जिलों में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे लोग, हादसोंयूनिटेक घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ईडी और दिल्ली पुलजम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठमोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: EPF कर्मचारियों के लिए अधिकतम वेविचार: मोदी युग का मूल संदेशरणजी मैच के बाद हो सकते हैं WPL के मैचइसका उद्देश्य नई पिच और मैदान की तैयारियों को परखना होगा। रणजी मैच के सफल आयोजन के बाद यहां डब्ल्यूपीएल मुकाबले आयोजित किए जाने की संभावना है। इसके बाद स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।डब्ल्यूपीएल के पांच टीमों वाले टूर्नामेंट में जुड़ेगा नया शहरडब्ल्यूपीएल में फिलहाल पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। इनमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स शामिल हैं। अब तक इस प्रतिष्ठित महिला टी20 टूर्नामेंट के मुकाबले दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, लखनऊ और बेंगलुरु में आयोजित किए जा चुके हैं। यदि प्रस्तावित योजना को अंतिम मंजूरी मिलती है तो वाराणसी भी डब्ल्यूपीएल के आयोजन स्थलों की सूची में शामिल हो जाएगा। वाराणसी के लिए यह मौका इसलिए भी खास होगा क्योंकि शहर में बन रहा नया स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं के साथ काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *