प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से कर्मयोगी सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निर्माण कार्यों से जुड़े कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। मेयर शंभू पासवान ने कहा कि कर्मयोगियों की मेहनत समाज निर्माण का आधार है। बीके मंजू दीदी ने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कर्मयोग और योगयुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। कहा कि कर्मयोगियों की भूमिका राष्ट्र निर्माण की नींव है। कार्यक्रम में 100 से अधिक कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्योति सजवाण, बीके. आरती, बीके. निर्मला, बीके. सुशील आदि उपस्थित रहे।