आगरा धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को दोबारा पुलिस कस्टडी रिमांड मिली है। पुलिस अब दिल्ली के बाटला हाउस और भरतपुर तक जाकर फंडिंग नेटवर्क, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत खंगालेगी।
 

Agra Conversion Racket: Police Get Fresh Custody of Accused, Batla House to Bharatpur Trail Under Scanner

धर्मांतरण के मामले में पकड़े गए चारों आरोपी एक बार फिर पुलिस कस्टडी रिमांड पर रहेंगे। कोर्ट ने पुलिस को दो दिन की रिमांड दी है। उन्हें पुलिस दिल्ली के बाटला हाउस से लेकर भरतपुर तक जाएगी। उनसे गिरोह से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।

सदर की रहने वाली दो सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक मई को दिल्ली निवासी परवेज अख्तर, जाशिम उर्फ जतिन कपूर, तलमीज उर रहमान और राजस्थान के डीग निवासी हसन मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। चारों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसमें कई जानकारी हाथ लगीं।

उन्होंने कई लोगों के नाम भी बताए हैं, जो उनके गिरोह से जुड़े हुए हैं। वहीं यह भी बताया कि गिरोह के सदस्यों, फंडिंग के बारे में जानकारी अपने मोबाइल, रजिस्टर और लैपटाॅप में रखते हैं। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पूरी होने पर जेल में दाखिल कर दिया था। दोबारा रिमांड के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया।

डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपियों की दो दिन की कस्टडी रिमांड मिली है। शुक्रवार सुबह चारों को जेल से पुलिस अपनी कस्टडी में लेगी। इसके बाद दिल्ली और भरतपुर लेकर जाएगी। गिरोह से जुड़े दस्तावेज बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे। शनिवार को उन्हें जेल में दाखिल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand