बिहार की राजधानी पटना सिटी में स्थित बड़ी पटन देवी मंदिर नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इसे 51 शक्तिपीठों में शामिल माना जाता है। यहां मां महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के दौरान दूर-दूर से भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। मंदिर की प्राचीन धार्मिक परंपराएं इसे खास पहचान देती हैं।