वाराणसी में 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे नवरात्र और सप्तमी तिथि से शुरू होने वाली दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। 90 फीसदी पूजा पंडाल तैयार हैं, तो देवी मूर्तियां करीब 80 फीसदी तैयार हो चुकी हैं। यहां से ओडिशा, लखनऊ, जबलपुर के अलावा पूर्वांचल में काशी के कलाकारों की कला झलकेगी।सौ से अधिक माता दुर्गा के अलावा अन्य विग्रहों की प्रतिमाएं जाएंगी। ओडिशा जाने वाली प्रतिमा पहली बार बंगला चाल की प्रतिमा का साज गुलाबी रंग में बना है, जो काफी आकर्षक है।

पूर्वांचल के बाहर 40 प्रतिमाएं जाएंगी। मूर्तिकारों का मानना है कि 80 फीसदी प्रतिमाएं बन कर तैयार हो चुकी हैं। खोजवां कारखाने के मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि मूर्तियां बन गई हैं। उनका रंग-रोगन और साज-श्रृंगार बाकी है। उन्होंने बताया कि ओडिशा में बंगला चाल की प्रतिमा जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand