काशी में मां अन्नपूर्णा मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अन्नक्षेत्र के बाद अब तीसरे विशाल अन्नक्षेत्र का संचालन शुरू होने जा रहा है। 25 अक्तूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर पंचगंगा घाट स्थित बिंदु माधव मंदिर में इस अन्नक्षेत्र का विधिवत पुनः शुभारंभ किया जाएगा। इस व्यवस्था को सुचारू और भव्य रूप देने के लिए मंदिर प्रांगण में निर्माण व नवीनीकरण कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है।बिंदु माधव न्यास के ट्रस्टी एवं मंदिर के महंत पं. मुरलीधर गणेश पटवर्धन ने बताया कि इस अन्नक्षेत्र की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी। हालांकि, कुछ आवश्यक तकनीकी कारणों और व्यवस्थागत सुधारों के चलते बीते तीन महीनों से इसका संचालन स्थगित था। अब सभी तकनीकी बाधाओं को दूर कर शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर से इसे पुनः श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand