श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर ट्रस्ट के महासचिव स्वामी गोविंददेव गिरि ने सफाई दी है।उन्होंने सोमवार रात प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि CEO का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने अयोध्या आकर इंटरव्यू दिया था।स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चयन प्रक्रिया को लेकर गलत जानकारी दी जा रही है। इसे स्पष्ट करने के लिए ट्रस्ट ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी साझा की है।उन्होंने बताया कि 6 जुलाई 2026 को CEO चयन के लिए खोज समिति बनाई गई थी। समिति को कुल 5,585 आवेदन मिले। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर, पुणे और संबलपुर में एआई स्क्रीनिंग और विशेषज्ञों की मैनुअल जांच के जरिए कई चरणों में आवेदनों का मूल्यांकन किया गया।इस प्रक्रिया के बाद 16 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चुना गया। इन सभी ने 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में आमने-सामने इंटरव्यू दिया। ट्रस्ट के मुताबिक एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने 11 अगस्त को पहली पाली में इंटरव्यू में हिस्सा लिया था।1 सितंबर को सौंपी गई अंतिम रिपोर्टस्वामी गोविंददेव गिरि के मुताबिक खोज समिति ने 1 सितंबर को अपनी अंतिम रिपोर्ट और सिफारिशें ट्रस्ट को सौंपीं। इसके बाद 2 सितंबर को शीर्ष तीन उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक किए गए। इनमें एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, संजय प्रतापसिंह विश्वास राव और श्रुति भारद्वाज शामिल थे।ट्रस्ट ने इन दावों को गलत बतायाट्रस्ट महासचिव ने कहा कि एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के 11-12 अगस्त के इंटरव्यू में शामिल नहीं होने की बात तथ्यात्मक रूप से गलत है। शीर्ष तीन उम्मीदवारों में उनका शामिल होना उनकी इंटरव्यू में भागीदारी, मूल्यांकन और योग्यता के आधार पर चयन का दस्तावेजी प्रमाण है।उन्होंने कहा कि CEO चयन की पूरी प्रक्रिया संस्थागत नियमों और पारदर्शिता के तय मानकों के अनुसार हुई है। हर चरण का रिकॉर्ड रखा गया और अयोध्या में इंटरव्यू देने वाले सभी उम्मीदवारों की पहचान दर्ज की गई।स्वामी गोविंददेव गिरि ने कहा कि ट्रस्ट पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और चयन प्रक्रिया से जुड़े किसी भी सवाल पर तथ्यात्मक जानकारी देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *