शनि 27 जुलाई से ही वक्री हुए हैं। वक्री शनि कई राशियों के लिए काम में देरी की वजह बनते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माना जाता है कि शनि न्याय और कर्म के देवता हैं। जब-जब शनि टेढ़ी चाल चलते हैं तो ये कई तरह की बाधाएं लेकर आते हैं जिससे परेशानियां बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति कई बार बनती हैं कि तमाम कोशिशों के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। हालांकि जैसे ही शनि मार्गी होते हैं तो हालात सुधरने लगते हैं। इस साल शनि 11 दिसंबर के दिन मार्गी होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि मार्गी होते ही कुल 6 राशियों को लाभ देंगे।

वृषभ राशिशनि के मार्गी होते ही वृषभ राशि वालों को नौकरी में आने वाली दिक्कतें कम हो सकती हैं। जो चीजें लंबे समय से अटकी हुई थी वो धीरे-धीरे आगे बढ़ती हुई नजर आएंगी। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे प्रोफाइल और निखरेगी। साथ ही आगे बढ़ने का भी पूरा मौका मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा मिलने के चांस है।मिथुन राशिमिथुन राशि वालों के लिए शनि की सीधी चाल राहत देने वाली होगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की सोच रहे थे उन्हें इस दौरान अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। जो काम अटके हुए थे वो पूरे होंगे। अभी तक मन में जो उलझन है उसमें क्लैरिटी मिलती नजर आएगी। वहीं पैसों के मामले में भी राहत मिलेगी जिससे मन शांत रहेगा।ये भी पढ़ें:अगले 86 दिन तक इन 3 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, साढ़ेसाती से कब मिलेगी राहत?कन्या राशिशनि के मार्गी होते ही कन्या राशि वालों को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। जो भी काम बार-बार अटक रहे थे वो आगे बढ़ेंगे। नौकरी में मेहनत की तारीफ होगी। जिम्मेदारी बढ़ेगी और कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाएगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को पुराने काम या फिर डील से फायदा मिलने के चांस हैं। इस बीच जल्दबाजी ना करें।तुला राशितुला राशि वालों को 11 दिसंबर के साथ करियर में बड़ी राहत मिल सकती है। काम का प्रेशर थोड़ा कम होगा। इसी के साथ नए मौके हाथ लग सकते हैं जिससे करियर में चार चांद लग जाएगा। बिजनेस से जुड़े हुए लोग किसी रुके हुए प्रोजेक्ट पर दोबारा काम कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात की संभावना है जो आगे चलकर फायदा देंगे। पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी।ये भी पढ़ें:2 दिन बाद 7 राशियों की झोली में आएंगी खुशियां, कन्या राशि में होगा सूर्य गोचरमकर राशिमकर राशि वालों को शनि के मार्गी होते ही खूब लाभ मिलेगा। इस राशि के ग्रह स्वामी खुद शनि है। ऐसे में मार्गी होते ही शनि मकर राशि वालों के सारे अटके हुए काम पूरे कराएंगे। नौकरी में ग्रोथ होगी। लंबे समय से कोई कोशिश की जाती रही है तो उसमें लाभ मिलने की पूरी संभावना बनेगी।ये भी पढ़ें:सितंबर के आखिरी 15 दिन सतर्क रहें ये 5 राशियां, जानें क्या होगा नुकसान?कुंभ राशिशनि मार्गी होने के बाद कुंभ राशि वालों को खूब राहत देंगे। नौकरी-बिजनेस से जुड़े काम तेजी से रफ्तार पकड़ेंगे। ऐसे में पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होती नजर आएगी। पुराने इन्वेस्टमें से अच्छा फायदा मिलने के चांस हैं। बस इस दौरान धैर्य बनाकर रखें। सोच-समझकर ही किसी भी तरह का फैसला लें।डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *