मोहाली के सेक्टर-71 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।नवरात्रि के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई।इसके बाद धार्मिक विधि-विधान के साथ कथा का शुभारंभ किया गया।आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।कथा का आयोजन 19 अक्टूबर तक किया जाएगा।प्रतिदिन धार्मिक कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।समापन अवसर पर पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम से मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।