वतिरुमला में श्रीवारी नवरात्रि ब्रह्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं।धार्मिक आयोजन 12 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा।इस दौरान भगवान श्रीवेंकटेश्वर की विभिन्न वाहन सेवाएं होंगी।गरुड़ वाहन सेवा 16 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।17 अक्टूबर को हनुमंत और गज वाहन सेवा होगी।19 अक्टूबर को स्वर्ण रथ का आयोजन होगा।20 अक्टूबर को चक्र स्नान के साथ उत्सव का समापन होगा।नवरात्रि ब्रह्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।