महाराष्ट्र के चंद्रपुर में इस बार गणेश उत्सव के दौरान अनोखा धार्मिक आयोजन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।सिविल लाइन सार्वजनिक गणेश मंडल के पंडाल में लालबागचा राजा की भव्य प्रतिकृति स्थापित की गई है।इसी पंडाल में शिर्डी के साईं बाबा से जुड़ी झांकियां भी बनाई गई हैं।दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंच रहे हैं।साईं बाबा की झांकियों के माध्यम से श्रद्धा, सबुरी, प्रेम और मानवता का संदेश दिया गया है।द्वारकामाई की झांकी भी श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित कर रही है।मंडल पिछले 46 वर्षों से अलग-अलग धार्मिक स्थलों की भव्य झांकियां तैयार करता आ रहा है।इस बार भी कार्यकर्ताओं ने कई महीनों की मेहनत से पंडाल को तैयार किया।श्रद्धालु गणपति बप्पा और साईं बाबा के दर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *