दरभंगा में संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी बाबा उमाकांत जी महाराज के निर्देश पर 13 दिवसीय साधना शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन की दरभंगा शाखा की ओर से आयोजित यह शिविर लीला कृष्ण भवन धर्मशाला में लगाया गया है। शिविर में दरभंगा समेत विभिन्न जिलों से 200 से अधिक श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। बाबा उमाकांत जी महाराज ने साधना और ध्यान के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि साधकों को शरीर और मन दोनों को साधने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने नियमित साधना और एकाग्रता के अभ्यास को आध्यात्मिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। आयोजकों के अनुसार शिविर 21 सितंबर तक चलेगा, जिसमें आध्यात्मिक साधना और सत्संग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *