वाराणसी में गंगा दशहरा पर 84 घाटों पर विशेष पूजन और धार्मिक आयोजन होंगे। शाम की गंगा आरती में भजन गायक सुशील बावेजा के भजन गूंजेंगे। दशाश्वमेध घाट पर 50 अर्चक सामूहिक आरती करेंगे, जबकि 100 कन्याएं रिद्धि-सिद्धि स्वरूप चंवर डुलाएंगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं बढ़ा दी गई हैं।

Ganga Dussehra Worship at 84 Ghats Sushil Baweja Bhajans Resound During Ganga Aarti 50 Priests Aarti Today

 गंगा दशहरा 26 मई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्नान-दान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। 84 घाटों पर मां गंगा का पूजन-अर्चन होगा। मां गंगा को आरपार की चुनरी चढ़ाई जाएगी। दुग्धाभिषेक और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। विभिन्न घाटों पर 50 से अधिक अर्चकों और 100 से अधिक रिद्धि-सिद्धि के रूप में सजी युवतियों द्वारा महाआरती की जाएगी। मां गंगा को 56 भोग भी लगाया जाएगा।

दशाश्वमेध घाट पर प्रख्यात भजन गायक सुशील बावेजा के भजन गूंजेंगे, जबकि पं. माता प्रसाद मिश्र अपने साथियों संग कथक के माध्यम से मां गंगा के अवतरण का मंचन करेंगे। गंगा आरती में मंत्री और विधायक भी शामिल होंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के भी आने की संभावना है। गंगा दशहरा पर सुबह से रात तक दर्शन-पूजन का सिलसिला चलेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *