कंठाल चौराहा से छत्री चौक तक जारी सड़क चौड़ीकरण की जद में आए अति प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर को हटाना नगर निगम और जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। बीते चार दिनों में प्रतिमा को हटाने के लिए चार बार प्रयास किए गए, लेकिन प्रतिमा अपने स्थान से टस से मस नहीं हुई। मंदिर भवन के गर्भगृह और मुख्य ढांचे को तोड़ा जा चुका है। फिलहाल प्रतिमा को कैनोपी टेंट लगाकर सुरक्षित रखा गया है। मंदिर के बाहर स्थानीय श्रद्धालुओं ने चेतावनी भरा पोस्टर भी लगाया है। इसमें लिखा है कि प्रतिमा हटाने के दौरान यदि किसी भी तरह से प्रतिमा खंडित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।वानरों की फौज पहुंची, वीडियो वायरलविज्ञापनकार्रवाई के बीच रविवार शाम मंदिर परिसर और आसपास के मकानों की छतों पर अचानक 50 से अधिक वानर पहुंच गए। कई घंटों तक एक साथ वानरों का वहां डटे रहना और शांत बैठना लोगों के बीच कौतूहल और धार्मिक चर्चा का विषय बन गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद सोमवार सुबह मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई श्रद्धालु भावुक नजर आए और प्रतिमा के स्थानांतरण से पहले इसे अंतिम दर्शन मानकर बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *