मुनि की रेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम गंगा रिजॉर्ट में ठहरे गुजरात वडोदरा के स्वामी पूर्णानंद भारती से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। शुक्रवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉफ्टर से पूर्णानंद खेल मैदान पहुंचे। यहां से कार में सवार होकर वह गंगा रिजॉर्ट पहुंचे। आश्रम में उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक स्वामी पूर्णानंद भारती से बंद कमरे में बातचीत की। उसके बाद वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। पूर्णानंद खेल मैदान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री निजी दौरे पर स्वामी से मिलने पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand