प्रदेश के शक्तिपीठों में माघ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं जो 18 फरवरी तक रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों में माघ मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं जो 18 फरवरी तक रहेंगे। विश्वविख्यात ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को गुप्त नवरात्रि का आगाज हुआ। इसके साथ ही 51 पुजारी और विद्वान पंडितों को माता के जप पाठ का विधिवत संकल्प भी दिलवाया गया। इस उपलक्ष्य पर पुजारी वर्ग विश्व कल्याण और विश्व शांति के लिए जप, पूजा व पाठ लगातार आठ दिन तक करेंगे। गुप्त नवरात्रों में मां ज्वाला के मूल मंत्र, बटुक भैरव, गणपति, गायत्री व दुर्गा सप्तशती, जप व पाठ किए जाएंगे। मंदिर न्यास व पुजारी महासभा की ओर प्राचीन परंपराओं को बरकरार रखा गया है।