Jagannath Rath Yatra 2022: आज यानी 01 जुलाई 2022, दिन शुक्रवार से रथ यात्रा के उत्सव की शुरुआत हो रही है। इस भव्य रथ यात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को होता है। हिंदू धर्म में जगन्नाथ रथ यात्रा का बहुत अधिक महत्व है। जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ विराजमान हैं, जो कि श्रीहरि विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का ही रूप माने जाते हैं। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की द्वितीय तिथि को ये रथ यात्रा शुरू होती है और शुक्ल पक्ष के 11 वें दिन भगवान की वापसी के साथ इस यात्रा का समापन होता है। इस भव्य यात्रा में हिस्सा लेने के लिए देश-दुनिया से श्रद्धालू उड़ीसा के पुरी पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यता है कि जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने से व्यक्ति के जीवन से सभी दुख, दर्द और कष्ट समाप्त हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग इस रथ यात्रा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं वो घर पर ही अपनी राशि के अनुसार, भगवान जगन्नाथ से जुड़े मंत्र का जाप कर सकते हैं। ये मंत्र इस प्रकार हैं….

नीलांचल निवासाय नित्याय परमात्मने।
बलभद्र सुभद्राभ्याम् जगन्नाथाय ते नमः।।

आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र
मेष राशि 
इस मंत्र को सच्चे हृदय से जपें। आपको भगवान जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
ॐ पधाय जगन्नाथाय नम:

वृष राशि
भगवान जगन्नाथ की पूजा में इस मंत्र का जाप करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।
ॐ शिखिने जगन्नाथाय नम:

मिथुन राशि
जगत के नाथ जी का ये मंत्र आपके संकटों को दूर करेगा। इस मंत्र को जपते समय उनका स्मरण करें।
ॐ देवादिदेव जगन्नाथाय नम:

कर्क राशि
इस मंत्र का सच्ची श्रद्धा से जाप करने से आपके कष्ट दूर होंगे।
ॐ अनंताय जगन्नाथाय नम:

आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र
सिंह राशि
भगवान जगन्नाथ का ये मंत्र आपको तमाम क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा।
ॐ विश्वरूपेण जगन्नाथाय नम:

कन्या राशि
ये मंत्र आपके जीवन में खुशियां लाएगा। मंत्र का जप विधि अनुसार करें।
ॐ विष्णवे जगन्नाथाय नम:

आज से शुरू हो रही जगन्नाथ रथ यात्रा, अपनी राशि के अनुसार जपें मंत्र
तुला राशि
इस मंत्र के जाप से आपके सुखों में वृद्धि होगी।
ॐ नारायण जगन्नाथाय नम: 

वृश्चिक राशि
इस मंत्र के जाप से आपकी सारी विपदाएं दूर होंगी।
ॐ चतुमूर्ति जगन्नाथाय नम: 

By Tarun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand