ऋषिकेश। आपकी आवाज, हमारी प्रतिज्ञा कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को आयोजित भव्य भागवताचार्य सम्मान समारोह में क्षेत्र के भागवताचार्यों व विद्वतजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान धर्म, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और सनातन परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन को लेकर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित धर्माचार्यों ने अपने सुझाव और विचार साझा किए।

कार्यक्रम के संयोजक जयेंद्र रमोला ने कहा कि धर्माचार्य और विद्वतजन भारतीय संस्कृति, संस्कारों व सनातन परंपराओं के सच्चे संवाहक हैं। समाज को सही दिशा देने और आने वाली पीढ़ियों में नैतिक मूल्यों व संस्कारों का संचार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे संतों और विद्वानों का सम्मान करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। भागवताचार्य ओम प्रकाश पूर्वाल ने कहा कि यह सम्मान समारोह सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है। वर्तमान समय में धर्म, संस्कृति, संस्कारों और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने की आवश्यकता है। इस मौके पर आचार्य दया कृष्ण, अमित कोठारी, वेद किशोर सिलसवाल, देवेंद्र उनियाल, जगमोहन मिश्रा, जितेंद्र, केशव बहुगुणा, ललित त्रिपाठी, मनीराम पैन्यूली, मनोहर पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand