वृंदावन में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ भक्तिभाव के साथ हुआ।सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी।मां शैलपुत्री के स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की गई।मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन हुआ।मां कात्यायनी मंदिर में भी भक्तों की विशेष भीड़ देखने को मिली।श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।पूरे वृंदावन में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे।नवरात्रि को लेकर तीर्थनगरी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *