गोरखपुर। बर्डघाट रामलीला मैदान में मणिकांत झा हनुमान के रूप में मंच पर आते हैं तो श्रद्धालुओं के बीच से एक साथ जय श्रीराम का उद्घोष गूंज उठता है। उनकी बुलंद आवाज और सधे अभिनय से पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। खास बात यह है कि मणिकांत पिछले 35 वर्षों से लगातार हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और बर्डघाट की रामलीला में बजरंगबली का किरदार निभाते हुए उन्हें 16 साल हो चुके हैं।रामलीला समिति बर्डघाट की ओर से बुधवार से मंचन शुरू हुआ है। श्रीकृष्ण आदर्श अवध मिथिला संयुक्त रामलीला मंडल, जनकपुर धाम की प्रस्तुति में मणिकांत झा इस बार भी हनुमान के रूप में नजर आ रहे हैं। मंच पर उनके प्रवेश के साथ ही दर्शकों की तालियों और जयकारों से वातावरण गूंजने लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand