आर्यनगर की रामलीला में इस बार विजयादशमी का आयोजन खास होगा। 20 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शोभायात्रा के साथ मानसरोवर स्थित रामलीला मैदान पहुंचेंगे और भगवान राम का राजतिलक करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। रामलीला समिति, आर्यनगर की ओर से इस वर्ष 109वीं रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला 10 से 23 अक्तूबर तक चलेगी।कुंभकरण और मेघनाथ वध की होगी लीलारामलीला समिति के अध्यक्ष पुष्प दंत जैन ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 20 अक्तूबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान राम का तिलक करेंगे। इसी दिन शाम सात बजे कुंभकरण और मेघनाथ वध की लीला होगी। 21 अक्तूबर को शाम सात बजे अहिरावण वध, रावण वध और आतिशबाजी का आयोजन होगा। 22 अक्तूबर की रात 12 बजे भरत मिलाप शोभायात्रा निकलेगी। यह घासी कटरा स्थित राम जानकी ठाकुर मंदिर से शुरू होकर जाफरा बाजार, बेनीगंज और चरण लाल चौक होते हुए आर्य नगर पहुंचेगी और सुबह पांच बजे संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand